गुमला, फरवरी 20 -- डुमरी। रातासिली के डाढ़ी बगीचा में गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक अध्यक्ष जवाहर कंवर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और मनरेगा के स्थान पर जी राम जी योजना को लेकर से चर्चा की गई। जवाहर कंवर ने कहा कि जी राम जी योजना मजदूरों के लिए लाभकारी है। पहले जहां 100 दिनों का काम मिलता था, वहीं नई व्यवस्था में 125 दिनों का रोजगार और एक सप्ताह के भीतर मजदूरी भुगतान का प्रावधान है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष योजना को लेकर लोगों को भ्रमित कर रहा है। संगठन को सशक्त बनाने के लिए गांव-गांव बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में शत्रुध्न सिंह, पवन केशरी, राजेश केशरी, जगरनाथ भगत, प्रदीप प्रसाद, प्रदीप नायक, ज्योति बहेर देवी, विकास कंवर, लक्ष्मण नगेसिया, विजय भगत, सुखराम नाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.