रातासिली में देर रात पशु चोरी,पीछा करने पर भी चोर फरार
गुमला, मई 16 -- डुमरी। डुमरी थाना क्षेत्र के रातासिली गांव में शुक्रवार देर रात पशु चोरी की घटना सामने आई। गांव निवासी जसवंत कवर के घर के पास बंधे एक बैल और एक बछिया को चोर चोरी कर ले गए। जानकारी के अनुसार रात करीब दो बजे बोलेरो वाहन से पहुंचे चोर पशुओं को खोलकर वाहन पर लाद रहे थे। इसी दौरान पास के घर में सो रहे लोगों की नींद खुल गई। ग्रामीणों के जागने की भनक लगते ही चोर तेजी से वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने कुछ दूरी तक पीछा किया,लेकिन अंधेरे और बड़े वाहन का फायदा उठाकर चोर फरार हो गए। घटना की सूचना भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह पंचायत उपमुखिया जवाहर कवर को दी गई, जिसके बाद थाना को नाकाबंदी की सूचना दी गई। शनिवार सुबह पीड़ित ने डुमरी थाना में लिखित आवेदन दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.