चाईबासा, फरवरी 3 -- गुवा। सोमवार को राजीव रंजन, कमांडेंट 26वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दिशा-निर्देश में रातामाती में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में असित कुमार, उपनिरीक्षक सीआरपीएफ तथा कांडे नाग, मुखिया रातामाती मौजूद थे। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच पेन, पेंसिल, रबर, नोटबुक, ज्योमेट्री बॉक्स एवं स्कूल बैग जैसी पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। वहीं, ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पानी का ड्रम, कंबल, छाता, सोलर लाइट, पतीला, टीन शीट तथा कृषि उपयोगी बीज बांटे गए। साथ ही बच्चों को क्रिकेट बैट व बॉल, वॉलीबॉल नेट व बॉल, फुटबॉल व फुटबॉल नेट जैसी खेल सामग्री प्रदान की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...