चाईबासा, जनवरी 8 -- गुवा । गुरूवार को कमांडेंट 26वीं बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के दिशा-निर्देशानुसार ग्राम रातामाती में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व निरीक्षक/जीडी सत्येन्द्र कुमार मिश्रा, समवाय अधिकारी बी/26वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने किया। इस अवसर पर श्योजी सिंह, उपनिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं ग्राम मुखिया कांडे नाग भी उपस्थित रहे।सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से गांव के स्कूली बच्चों के बीच पेन, पेंसिल, रबर, नोटबुक, ज्योमेट्री बॉक्स और स्कूल बैग का वितरण किया गया। बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया गया।इसके साथ ही ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कम्बल, छाता, सोलर लाइट,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.