गिरडीह, मई 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गाण्डेय थाना क्षेत्र के राताबहियार जंगल से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी गाण्डेय थाना क्षेत्र के मारगोडीह निवासी संदीप कुमार मंडल हैं। इसकी गिरफ्तारी एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हुई है। दरअसल, एसपी डॉ बिमल कुमार को सूचना मिली थी कि गाण्डेय थाना क्षेत्र के ग्राम-राताबहियार के आस पास कुछ साइबर अपराधी फोन के माध्यम से आम लोगों से ठगी कर रहे हैं। इस सूचनी पर एसपी के निर्देश पर साइबर डीएसपी आबिद खां की अगुवाई में राताबहियार जंगल में छापामारी की गई और साइबर अपराधी संदीप कुमार मंडल को धर दबोचा गया। यह भी पढ़ें- जामताड़ा पुलिस की करमाटांड़ में बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र-गुजरात तक फैला था नेटवर्क गिरफ्तार अपराधी के पास से दो मोबाइल एवं दो सिम कार्ड बरामद किय...