बागेश्वर, अप्रैल 16 -- देवेंद्र, बागेश्वर। जिले में गर्मी बढ़ते ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। बागेश्वर रेंज के छतीना का जंगल बुधवार रातभर धधकता रहा। इसके अलावा धरमघर रेंज के जंगलों से भी लगातार धुएं का गुबार उठ रहा है। आग के कारण पूरे क्षेत्र में धुंध छा गई है, जिससे सांस और दमा के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को आंखों में जलन की शिकायत भी होने लगी है। पिछले तीन दिनों में जिले का तापमान तेजी से बढ़ा है। एक सप्ताह पहले जहां अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था, वहीं गुरुवार को यह 27 डिग्री तक पहुंच गया। यह भी पढ़ें- बल्दियाखान के जंगल में भीषण आग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...