सुल्तानपुर, जून 14 -- सुलतानपुर, संवाददाता बारिश होने के बाद भी बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को निजात नहीं मिल रही है। गांव के उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार बिजली सप्लाई नहीं दी जा रही है। शनिवार की रातभर 15 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली गुल रही। जिससे गर्मी व मच्छर से परेशान लोगों को रतजगा करना पड़ा। इसके साथ दिन में वोल्टेज लो होने से इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं चल पा रहे हैं।जिले के ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 18 घंटे बिजली देने का आदेश जारी है, लेकिन गर्मी तेज होते ही रोस्टर किनारे रखकर अघोषित कटौती की जाती है। शहर के दरियापुर उपकेन्द्र से जुड़े उपभोक्ताओं को सप्ताहभर से अधिक समस्या हो गई है। शुक्रवार को लाइन फाल्ट के नाम पर रात में चार घंटे बिजली कटौती की गई। शनिवार को रात 11 बजे लोहरामऊ-महानपुर फीडर की बिजली एकाएक गुल हो गई। रविवा...