फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 20 -- कंपिल, संवाददाता। 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र रुटौल से जुड़े करीब 150 गांवों में गुरुवार रात बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। रातभर बिजली न मिलने से ग्रामीणों की नींद उड़ गई और उन्हें जागकर रात बितानी पड़ी। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। उपकेंद्र रुटौल से कंपिल, पितौरा, भटासा ओल्ड और भटासा न्यू फीडरों के माध्यम से क्षेत्र के गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। गुरुवार शाम करीब साढ़े आठ बजे ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके चलते बिराहिमपुर जागीर, त्यौरखास, मझोला, रानीपुर गौर, दारापुर, किंदर नगला, अहियापुर, सुजातपुर, मोहद्दीनपुर, बरखेड़ा, रसीदपुर समेत करीब 150 गांवों के लोग परेशान रहे। यह भी पढ़ें- फखरपुर के सभी फीडरों पर...