अलीगढ़, जून 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के कई इलाकों में शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात के समय बिजली न मिलने से लोगों की नींद प्रभावित हुई, वहीं सुबह तक आपूर्ति बहाल नहीं होने से पानी की व्यवस्था और अन्य घरेलू कामकाज भी प्रभावित रहे। नीवरी फीडर पर शनिवार रात करीब 12 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि कई मोहल्लों में रविवार सुबह से ही अघोषित कटौती की स्थिति बनी रही। नई बस्ती क्षेत्र में सुबह सात बजे से गुल रही। सारसौल, रघुवीरपुरी, शिवपुरी व अन्य स्थानों पर निर्धारित शटडाउन अवधि समाप्त होने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। यह भी पढ़ें- नगड़ी में ब्रेकडाउन से दिनभर ठप रही बिजली आपूर्ति घरों में लगे इन्वर्टर भी लंबे समय तक बिजली ...