रुडकी, अप्रैल 21 -- रुड़की, संवाददाता। गर्मी बढ़ते ही शहर में बिजली संकट गहराने लगा है। सोमवार देररात शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से लोग परेशान रहे। गणेशपुर, गीतांजलि विहार, प्रीत विहार, पूर्वी दीनदयाल और सिविल लाइन समेत कई क्षेत्रों में रात करीब साढ़े दस बजे से तड़के करीब तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे तीस हजार की आबादी प्रभावित रही। कुछ इलाकों में बार-बार बिजली आती-जाती रही। इससे लोगों को रातभर जागकर समय बिताना पड़ा। यह भी पढ़ें- रातभर गुल रही बिजली, भीषण गर्मी में लोग बेहाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...