बदायूं, अप्रैल 6 -- रात करीब साढ़े आठ बजे आई तेज आंधी और बरसात के बाद नगर की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह लड़खड़ा गई। जिसके चलते कस्बा की विद्युत आपूर्ति रातभर ठप रही। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली न होने के कारण घरों में लगे सबमर्सिबल और मोटरें बंद रहीं, जिससे सुबह तक पानी की समस्या बनी रही। दिन निकलने बाद करीब 10 घंटे बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने लाइन में आए फाल्ट को दूर कर आपूर्ति को सुचारू कराया। जिसके बाद कस्बा के लोगों को राहत मिली। एसडीओ जेपी सिंह राजपूत ने बताया कि तेज आंधी के आई बरसात में 11 हजार की लाइन में फाल्ट आ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...