गोरखपुर, जुलाई 13 -- गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में मानसून मेहरबान हो गया है। पिछले 48 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। रविवार शाम से शुरू हुई बारिश सोमवार तड़के 3:00 बजे तक जारी रही। इसके कारण बीते 24 घंटे में 85 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। यह इस सीजन की अब तक की सर्वाधिक बारिश है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार सुबह 8:30 बजे से लेकर सोमवार सुबह 8:30 बजे के बीच में 85.3 मिली मीटर बारिश हुई। यह इस सीजन की अब तक की पहली भारी बारिश है। इससे पहले शनिवार रविवार को 40 मिली मीटर बारिश हुई थी। यह भी पढ़ें- आज का मौसम: गोरखपुर-देवरिया समेत इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, दो दिनों के लिए अलर्ट जारी सिर्फ दो दिनों में ही मानसून ने जुलाई के कोटे का एक तिहाई पूरा कर दिया।मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार तक माध्यम से भारी बारिश होने...