उन्नाव, मार्च 23 -- उन्नाव। उत्तराखंड के कैंची धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से हुई दो दोस्तों की मौत की घटना में रविवार देर दोनों शव लेकर परिजन घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। पहले से मौजूद पड़ोसी और रिश्तेदारों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। इसमें अंकित का शव रात में ही बीघापुर स्थित पैतृक आवास पर ले जाया गया। बक्सर घाट पर शव का अंतिम संस्कार हुआ। वहीं, दूसरे शव का शुक्लागंज स्थित घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। दही थानाक्षेत्र के पीतांबरनगर कोयला वाली गली मोहल्ला निवासी अविराज विमल (30) पुत्र अशोक कुमार, मोहल्ले के ही अंकित चौधरी(28), पड़ोस के ही सेंट ज्यूड्स वाली गली निवासी श्याम चौधरी (30) और पड़ोसी अतुल दुबे (26) के साथ कार से उत्तराखंड के कैंची और जागेश्वर धाम की यात्रा पर शुक्रवार सुबह निकले थे। देर रात ज...