भागलपुर, फरवरी 11 -- भागलपुर। चुनहारी टोला स्थित राणी सती दादी मंदिर में श्री दादी जी सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को मंगल पाठ का आयोजन किया जाएगा। मंगल पाठ प्रभारी मनोज चूड़ीवाला ने बताया कि दोपहर तीन बजे से आयोजित मंगल पाठ में मारवाड़ी समाज की महिलाएं शामिल होकर भक्ति गीतों के माध्यम से दादी जी का गुणगान करेंगी। यह पिछले 25 वर्षों से लगातार हर माह कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति अध्यक्ष अनिल खेतान, महामंत्री ओमप्रकाश कनोडिया, मनीष जलन, मोनिका केजरीवाल, अनीता सरिया आदि में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.