मुजफ्फरपुर, नवम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर राणीसती मंदिर दादी धाम में गुरुवार को मंगसीर बंदी नवमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंदिर कमेटी के मीडिया प्रभारी आलोक केजरीवाल ने बताया कि सुबह छह बजे मंगला आरती और जात पाटा पूजा होगी। दोपहर एक बजे से संगीतमय महा मंगलपाठ होगा। भागलपुर के मंगलपाठ वाचक राहुल सोनी के द्वारा इसे संपन्न कराया जाएगा। ज्योति एवं भजन संध्या सात बजे से शुरू होगी। रात दस बजे शयन आरती की जाएगी। इस अवसर पर महामंत्री श्रवण सराफ, जयप्रकाश सराफ, प्रभात बंका, संजय तुलस्यान, रमेश चौधरी, सौरव केडिया, निरंजन तुलस्यान, शशि तुलस्यान, सुनीता तुलस्यान, शारदा तुलस्यान, नूतन चौधरी, रेणु तुलस्यान, नीतू बंका उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.