आगरा, दिसम्बर 15 -- राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी केस में प्रस्तुत सिविल रिवीजन में न्यायालय में सोमवार को सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए लोकेश कुमार की अदालत ने आदेश एक नियम आठ सीपीसी पर बहस को 19 जनवरी 2026 नियत की है। रिवीजनकर्ता/अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि दौरान सुनवाई मूल पत्रावली न्यायालय में प्रस्तुत की गई। न्यायालय ने आदेश एक नियम आठ सीपीसी पर बहस के लिए 19 जनवरी नियत की है। इस दौरान विपक्षी अधिवक्ता रईसुद्दीन व राजेंद्र प्रसाद उपस्थित रहे। बता दें कि विपक्षी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं विपक्षी सांसद रामजीलाल सुमन की ओर से अधिवक्ता हाजिर हो चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...