मुरादाबाद, फरवरी 26 -- थाना क्षेत्र की राणा चीनी मिल बेलवाड़ा के सिक्योरिटी प्रबंधक सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम आरिफपुर, थाना राजापुर, अमरोहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की सुबह सिक्योरिटी गार्ड ओमकार सिंह ने बताया कि मिल के पावर हाउस में कोई तोड़फोड़ कर रहा है। इस पर सब लोग मौके पर पहुंचे, देखा अरुण कुमार निवासी ग्राम कन्हीया नगला, भगतपुर पीसीवी पैनल मशीन के वैक्यूम इंट्रीपटर को तोड़कर, चोरी करके ले जा रहा है। सिक्योरिटी प्रबंधक ने चोरी के माल सहित, युवक को पुलिस को सौंपा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.