रामपुर, मार्च 1 -- क्षेत्र में गन्ना उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से करीमगंज स्थित राणा गन्ना मिल परिसर में वृहद किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गन्ना विकास विभाग द्वारा उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह के पर्यवेक्षण एवं जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य के निर्देशन में हुआ, जिसमें लगभग 500 किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी की अध्यक्षता गन्ना समिति रामपुर के अध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने की। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने बसंतकालीन गन्ना बुवाई की वैज्ञानिक विधियां, उन्नत प्रजातियों का चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा प्रति हेक्टेयर 1500 कुंतल उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने की रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी। रैटून फसल प्रबंधन और कीट-रोग नियंत्रण के आधुनिक तरीकों पर भी किसानों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में मिल के उपाध्य...