देवरिया, अगस्त 4 -- देवरिया। अखंड राजपूताना सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर राणा प्रताप सिंह को पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष व शंकर दयाल सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।इनके मनोनयन पर ठाकुर आरपी सिंह, उपाध्यक्ष दुर्ग वंश, प्रदेश प्रभारी विनय कुमार शाही व प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की है। इनके मनोनयन पर वरुणेंद्र सिंह वरुण, रत्नाकर सिंह, राकेश शाही, दिलीप सिंह, राहुल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, नवीन शाही, शुभम सिंह, अनिल सिंह ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- फेयर प्राइस शाप डीलर्स फेडरेशन के नंदू प्रसाद बने झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...