राणा प्रताप पीजी कालेज में सत्रारंभ पर संगोष्ठी
सुल्तानपुर, जुलाई 13 -- सुलतानपुर। राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में सत्रारंभ पर संगोष्ठी हुई। जिसमें वर्ष भर की कार्य योजना पर विचार किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कॉलेज में हमेशा गुणवत्ता को महत्व दिया जाता है। नए सत्र में नई ऊंचाई पाने के लिए हम तैयार हैं। शिक्षा के विभिन्न आयामों में अग्रणी रह कर राष्ट्रीय पहचान बनाने के लिए सभी सदस्य प्रयासरत हैं। उप प्राचार्य प्रोफेसर निशा सिंह ने कहा कि राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय विद्यार्थियों की शिक्षा, अनुशासन और समग्र विकास के लिए जाना जाता है। इस सत्र में भी हम विद्यार्थियों के भीतर कौशल बढ़ाने को उत्सुक हैं। संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने किया। यहां पर मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेन्द्र प्रताप सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.