गोरखपुर, जून 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। माउंट लिट्रा जी स्कूल कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित अंडर-12 मुकाबले में मंगलवार को राणा क्रिकेट क्लब अंडर-12 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉक स्पोर्ट्स अंडर-12 को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच के नायक रहे श्रेयांश पाण्डेय ने गेंद और बल्ले दोनों से महत्वपूर्ण योगदान देते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए हॉक स्पोर्ट्स अंडर-12 ने निर्धारित 35 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। कृष्णा कुमार ने 41 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि विधांत यादव ने 32 रन जोड़े। राणा क्रिकेट क्लब की ओर से श्रेयांश पांडे ने 7 ओवर में मात्र 15 रन देकर 3 विकेट झटके। 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राणा क्रिकेट क्लब की शुरुआत मजबूत रही। कप्तान आकाश गुप्ता ...