राणा नगर वार्ड में सड़क पर भरा पानी
सुल्तानपुर, जून 21 -- लंभुआ,संवाददाता। लंभुआ नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित राणा नगर बूधापुर में सड़क पर पानी भरा हुआ है, जिसके कारण लोगों के आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। जलभराव होने से संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है, जो बड़ी बीमारियों को बुलावा दे सकता है। मोहल्ले वासियों की मांग पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने शीघ्र सड़क की मरम्मत कराया जाने का आश्वासन दिया है। चार हजार आबादी वाले राणा नगर वार्ड में सड़क पर जल भराव की समस्या कई वर्षों से चली आ रही है। कई दिन का पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिसकी वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ने से लोगों के बीमार होने की आशंका बढ़ गई है। वार्ड वासियों ने बताया कि सड़क पर पैदल चलना, साइकिल या अन्य वाहनों से निकलना मुश्किल हो गया है। गंदे पानी की वजह से राजगीरों के कपड़े भी खराब होते हैं। कई दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.