सीतापुर, जून 20 -- सुलतानपुर,संवाददाता। सुलतानपुर के लंभुआ नगर पंचायत क्षेत्र के लगभग पंद्रह सौ आबादी वाले राणा नगर वार्ड में सड़क पर पानी भरा होने से लोगों के आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों को पानी में घुसकर आना जाना पड़ रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश कुमार उर्फ अंगद सिंह ने बताया कि वार्ड वासियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सड़क को बनवाने के लिए डीपीआर भेज दिया गया है, स्वीकृत मिलते ही सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा और समस्या का निवारण कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...