गोरखपुर, जून 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। माउंट लिट्रा जी स्कूल कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए बैटल ऑफ द अंडर 12 राइजिंग स्टार के मुकाबले में शनिवार को राणा क्रिकेट क्लब अंडर-12 ने देवरिया क्रिकेट क्लब (एनबी स्पोर्ट्स) अंडर-12 को 8 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर देवरिया क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राणा क्रिकेट क्लब की टीम 33.3 ओवर में 139 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। देवरिया क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अक्षत मणि ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। 140 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवरिया क्रिकेट क्लब की टीम 33.1 ओवर में 131 रन पर सिमट गई और राणा क्रिकेट क्लब ने मुकाबला 8 रन से अपने नाम कर लिया। यह भी पढ़ें- देवरिया ने नीना थापा को चार विकेट से हराया मैच के बाद राणा...