पाकुड़, मार्च 12 -- पाकुड़। नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर राणा ओझा का चयन किया गया। इस पद के लिए रुपाली सरकार ने भी नामांकन किया था। चुनाव में रोमांचक स्थिति बन गई, जब दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले। एक वोट रिजेक्ट हो गया। नतीजा बराबर होने के बाद नियम के अनुसार लॉटरी के जरिए विजेता का फैसला किया गया। लॉटरी प्रक्रिया के बाद राणा ओझा को उपाध्यक्ष चुना गया। इस अनोखे चुनाव परिणाम को लेकर नगर परिषद परिसर में काफी चर्चा रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...