राढ़ु नदी पुल मरम्मत में लापरवाही से लगा जाम, तीन घंटे फंसे रहे वाहन
रांची, जून 12 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली-टिकर रंगामाटी मार्ग स्थित श्यामनगर के राढ़ु नदी पुल पर मरम्मत कार्य में कथित लापरवाही के कारण गुरुवार देर रात भारी जाम लग गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मदद से रात लगभग एक बजे आवागमन सामान्य हो सका। जानकारी के अनुसार पुल पिछले वर्ष क्षतिग्रस्त हो गया था और उस पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। वर्तमान में पथ निर्माण विभाग द्वारा पुल की मरम्मत कराई जा रही है। आरोप है कि मरम्मत कार्य धीमी गति से चल रहा है और पुल पर निकले लोहे के छड़ों को बिना सुरक्षा व्यवस्था के छोड़ दिया गया है。
जाम की स्थिति गुरुवार रात करीब 10 बजे जमशेदपुर से आ रही एक ट्रक पुल पर निकले छड़ की चपेट में आ गई, जिससे ट्रक खराब होकर बीच रास्ते में फंस गई। इसके बाद पुल पर वाहनों की लंबी कतार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.