हमीरपुर, दिसम्बर 30 -- मुस्करा। गांव खड़ेहीलोधन के गंगा सागर स्टेडियम मे खड़ेही लोधन टूर्नामेंट मेमोरियल कप प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मैच खेले गए। राठ की टीम झांसी को 23 रनों से,मौदहा ने छतरपुर को नौ विकेट से हरा दिया। मुस्करा ब्लाक के गांव खड़ेही लोधन के गंगा सागर स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन आयोजित मैच का शुभारंभ वीरेंद्र सिंह राजपूत पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व डॉ.रामपाल राजपूत ने फीता काटकर किया। इसके बाद पहला मैच राठ व झांसी के बीच खेला गया। जिसमें झांसी टीम ने पहले टॉस जीतकर राठ टीम को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। राठ टीम ने निर्धारित 10 ओवरो में 110 रन बनाए। झांसी की टीम 87 रनों पर सिमट गई। इसके बाद छतरपुर व मौदहा के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें छतरपुर टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 47 रन बनाकर आ...