फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 1 -- फर्रुखाबाद। जिला राठौर साहू समाज की बैठक जिला कार्यालय पर हुयी इसमें तय किया गया कि 8 मार्च को सुबह 10 बजे ठंडी सड़क के एक गेस्ट हाउस मे होली मिलन समारोह आयोजित किया जायेगा। जिलाध्यक्ष रामसिंह राठौर ने कहा कि होली मिलन समारेाह में समाज के लोगों की भागीदारी रहेगी। इस बैठक में रामऔतार, मनोज राठौर, संतोष राठौर आदि मौजूद रहे। सपाइयों ने की दिव्यांग की मदद फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी की ओर से जरूरतमंद बेसहारा लोगों की मदद में भी हाथ बढ़ाये गये। इसके अंतर्गत अमृतपुर के भुड़िया निवासी दिव्यांग सर्वेश कुमार को रोजगार के लिए एक गुमटी (लकड़ी का खोखा) प्रदान की गयी। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव, महासचिव इलियास मंसूरी, उपाध्यक्ष अजीत यादव, मुख्तार आलम, सूरज सिंह, अखिल कठेरिया, सीलू खां आदि मौजूद रहे। अंबेडकर जयंती समारोह मनाने क...