उरई, मार्च 12 -- कोंच, संवाददाता। नगर में राठौर समाज सेवा समिति के तत्वावधान में महिलाओं का होली मिलन समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया कार्यक्रम नगर के मुहल्ला गांधी नगर स्थित राठौर मंदिर में आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर होली की खुशियां साझा की।समारोह के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक होली गीत गाकर माहौल को पूरी तरह रंगमय बना दिया ढोलक की थाप और होली के गीतों के बीच महिलाओं ने जमकर उत्सव का आनंद लिया उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया पूरे कार्यक्रम में उल्लास और अपनत्व का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर राठौर समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही समिति के अध्यक्ष रोहित राठौर ने कहा कि इस तरह के साम...