जमशेदपुर, जून 10 -- चक्रधरपुर । चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित गार्ड बैरिक में आयोजित होने वाली शीतला माता पूजा की तैयारियां बुधवार को राटा पूजा (मंडप पूजा) के साथ विधिवत शुरू हो गईं। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पुरोहित ने मां शीतला का आह्वान कर पूजा संपन्न कराई और पूजा पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

राटा पूजा का आयोजन राटा पूजा के अवसर पर महिलाओं ने उपवास रखकर मां शीतला की आराधना की। वहीं ड्राइवर कॉलोनी से माता की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ यात्रा निकाली, जो गार्ड बैरिक स्थित पूजा स्थल पहुंची। वहां विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।

पूजा की तैयारी श्री शीतला माता पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि राटा पूजा के साथ ही शीतला माता पूजा की तैयारियां औपचारिक रूप से प्रा...