राटन से दो युवक लोडेड हथियार के साथ गिरफ्तार
खगडि़या, मार्च 16 -- गोगरी, एक संवाददाता कट्टा लहराते हुए वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी युवकों को पुलिस ने लोडेड हथियार के गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गोगरी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल पर पुलिस ने गभीरता से संज्ञान लेते हुए आरोपी युवकों की पहचान कराई गई। पहचान के बाद मोबाइल लोकेशन पर उनके ठिकानों पर छापेमारी कर दोनों युवकों को लोडेड हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनो आरोपी युवकों को गोग़री थाना लाया गया। जिसमें एक युवक की पहचान राटन गांव के रहने वाले कुमोद यादव के पुत्र हिमांशु कुमार एवं दूसरा आरोपी राटन के स्व. शंकर तांती के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.