रांची, मई 22 -- रांची, संवाददाता। राज हॉस्पिटल द्वारा सोसाइटी फॉर इमरजेंसी मेडिसिन इंडिया के सहयोग से लेमन ट्री होटल में दो दिवसीय एनसीएलएस (नेशनल कॉर्डियक लाइफ सपोर्ट) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता और जीवन रक्षक कौशल को मजबूत करना है। उद्घाटन समारोह में आईजी, सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर साकेत कुमार सिंह, राज हॉस्पिटल्स के सीईओ साहिल गंभीर और प्रबंध निदेशक डॉ बिरेंद्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में आपातकालीन चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण, इमरजेंसी रिस्पॉन्स तकनीक और व्यावहारिक सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम गंभीर परिस्थितियों में मरीजों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्ता...