सोनभद्र, अगस्त 21 -- अनपरा,संवाददाता। हाइड्रोइलेक्ट्रिक इम्पलाइज यूनियन अनपरा परियोजना इकाई की नयी कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें राजकुमार सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष व जीतेनद्र कुमार जायसवाल को महामंत्री मनोनीत किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष रामनिवास त्यागी प्रमुख् महामंत्री विपिन प्रकाश की मौजूदगी में हुए चुनाव के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी चुनाव अधिकारी रहे। नयी कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार ,उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सत्यार्थी, सुधांशु कुमार सिंह मंत्री अभय सिंह व इन्द्रजीत सिंह कोषाध्यक्ष बैजनाथ संगठन मंत्री श्रवण कुमार प्रचार मंत्री जगदीश गुप्ता रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...