बगहा, फरवरी 26 -- नरकटियागंज, हमारे संवाददाता। बेतिया राज की भूमि पर अतिक्रमण करने वाले 74 लोगों को अंचल प्रशासन ने नोटिस भेजा है। जिन लोगों को नोटिस भेजे गए उनमें हिच्छोपाल, हरनिया, भेड़ीहारी, परसौनी, साठी, धर्मपुर, परोराहा, काला बरवा, सेमरी एवं साठी बाजार गांव के लोग शामिल हैं। जानकारी देते हुए सीओ सुधांशु शेखर ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर उन्हें 20 मार्च तक अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। संतोषजनक पक्ष नहीं रखने उनके विरूद्ध अतिक्रमणवाद की कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया कि खाता चार से संबंधित उक्त भूमि पर खेती, नहर, सड़क, विद्यालय, बगीचा, बाउंड्री, मदरसा, रास्ता, आवासीय घर बनाकर अतिक्रमण किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.