सिद्धार्थ, मार्च 17 -- सिद्धार्थनगर। राज कर्मचारी संयुक्त परिषद की विस्तार बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए सदस्यों का मनोनयन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने की। जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को अपनी समस्याओं और मांगों को मनवाने के लिए एकजुट रहना बेहद जरूरी है। संगठन की मजबूती ही कर्मचारियों के हितों की रक्षा कर सकती है। इस दौरान लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने नव मनोनीत सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में संगठन के हितों से समझौता नहीं करना चाहिए और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। ग्राम पंचायत अधिकारी व संगठन के मंत्री अभिनव ओझा ने सभी नव मनोनीत सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पूरे मनोयोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.