नई दिल्ली, जून 23 -- बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर अपनी शानदार फिल्मों, म्यूजिक के लिए याद किए जाते हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में सत्यम शिवम सुंदरम, बॉबी, मेरा नाम जोकर, प्रेम रोग जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया। इन सभी फिल्मों में डायरेक्टर ने अलग और सामाजिक मुद्दों को उठाया। उनके डायरेक्शन में बनी फिल्म हिना भी है जिसमें एक्टर ने पाकिस्तान का कनेक्शन दिखाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म हिना की कहानी उन्हें एक अखबार की खबर से मिली थी। एक ऐसी खबर थी जिसपर राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि कपूर को लेकर फिल्म बना डाली।अखबार की खबर से मिली ब्लॉकबस्टर फिल्म की कहानी फिल्म हिना की शुरुआत असल में 1958 में हो चुकी थी। उस समय राज राज कपूर फिल्म छलिया की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक खबर छपी कि एक भारतीय लड़के का एक्सीडेंट हो गया और उसकी कार नदी में...