बलिया, मई 15 -- बलिया, संवाददाता। पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में अयोध्या से गिरफ्तार शहर के आनंद नगर निवासी राज सिंह तथा उसके परिवार के बैंक खातों को खंगाला जा रहा है। सूत्रों की मानें तो बैंकों और डाकघरों में मौजूद खातों का पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है। इसमें पिछले कुछ दिनों में हुए लेनदेन की जानकारी जुटायी जा रही है। इसी बीच आरोपी के परिजनों की ओर से गुरुवार को एक कपड़े की दुकान का दो सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया गया। उनका दावा है कि फुटेज छह मई का है जिसमें वह एक दुकान में कपड़ा की खरीदारी करता हुआ नजर आ रहा है। वैसे इस मामले को लेकर जनपद में चर्चाओं का बाजार तेज है।सीएम के पीए की हत्या के आरोप में पश्चिम बंगाल की एसटीएफ ने राज को अयोध्या से उस समय पकड़ा था जब वह लखनऊ में आयोजित एक शादी समारोह से मा...