कानपुर, जून 26 -- कानपुर। महात्मा कप सीजन-2 में शुक्रवार को हाजी इरशाद इलेवन और राज वर्मा इलेवन के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें हाजी इरशाद इलेवन की टीम ने राज वर्मा इलेवन को 85 रन से हराकर ​खिताब जीता। जाजमऊ ​स्थित रोवर्स मैदान पर हुए फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हाजी इरशाद इलेवन की टीम ने 25 ओवर में पांच विकेट पर 178 रन बनाए। टीम की ओर से आचिंत्य पांडे ने 52 रन, फरहान खान ने नाबाद 53 रन बनाए। गेंदबाजी में विशेष गुप्ता को दो सफलता मिली। जवाब में खेलने उतरी राज वर्मा इलेवन की पूरी टीम 18.5 ओवर में 93 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से श्रेयश ने 25 रन, समर्थ निषाद व अरनव ने 15-15 रन बनाए। गेंदबाजी में आचिंत्य पांडे ने चार खिलाड़ियों को आउट किया। गौ​शिक सिंह को तीन सफलता मिली। आचिंत्य पांडे को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी...