कानपुर, मार्च 31 -- सिकंदरा, संवाददाता। कस्बे के मालवीय नगर स्थित राज इण्टर कालेज में धूमधाम से 'ग्रेजुएशन-डे' (दीक्षांत समारोह) आयोजित किया गया। जहां शिक्षकों ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। पीजी से 11 तक छात्र-छात्राओं को ग्रेजुएशन कैप पहनाकर सर्टिफिकेट और ट्राफियां दी गयीं। इससे उनके चेहरे खिल उठे। कालेज के प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र शंकर पाठक ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने अपने शैक्षिक जीवन के एक महत्वपूर्ण चरण को सफलतापूर्वक पूर्ण कर नए स्तर की ओर कदम बढ़ाया। विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए कालेज के प्रबंधक शैलेन्द्र शंकर पाठक ने कहाकि आपका हर नया कदम आपको एक ऊंचे मुकाम की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.