राज आर्यन ने जीता बैडमिंटन का युगल खिताब
नवादा, अगस्त 10 -- पटना में आयोजित सीनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में नवादा के प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी राज आर्यन ने अपने जोड़ीदार मुजफ्फरपुर के अमृत राज के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए युगल खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में राज आर्यन एवं अमृत राज की जोड़ी ने पटना के तबरेज एवं रणवीर सिंह की जोड़ी को सीधे सेटों में 15-9, 15-9 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रशंसा और उपलब्धि नवादा जिला बैडमिंटन संघ के वरिष्ठ खिलाड़ी श्याम अग्रवाल ने हर्ष जताते हुए कहा कि सीनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का युगल खिताब जीतना नवादा के लिए अत्यंत गौरव और सम्मान की बात है। राज आर्यन ने फाइनल मुकाबले में जिस आत्मविश्वास, धैर्य, अनुशासन और खेल कौशल का परिचय दिया, वह बेहद सराहनीय है। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और खेल के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.