रांची, जुलाई 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। राज अस्पताल में हुई हिंसा की घटना पर एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इंडिया (एएचपीआई) ने नाराजगी जताई है। संगठन ने स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून लागू करने की मांग की है। एएचपीआई झारखंड के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि मरीज की मृत्यु या स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद बिना तथ्य सामने आए अस्पतालों और चिकित्सकों पर लापरवाही के आरोप लगाकर हिंसा करना गलत है। संगठन के अनुसार राज अस्पताल में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक मरीज का चिकित्सकों ने 40 दिनों तक इलाज किया, लेकिन बाद में कुछ बाहरी तत्वों ने लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में उपद्रव किया। यह भी पढ़ें- कटिहार: अरवल सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में ओपीडी सेवा ठप एएचपीआई ने कहा कि ऐसी घटनाओं से चिकित्सकों का मनोबल...