राज अस्पताल मामले युवा राजद ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा
रांची, जुलाई 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राजधानी रांची के राज अस्पताल में इलाज के दौरान कथित चिकित्सीय लापरवाही से लातेहार निवासी 18 वर्षीय राजू कुमार रंजन की मौत का मामला सामने आने के बाद प्रदेश युवा राजद ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता की। पार्टी नेताओं ने पूरी घटनाओं पर गहरी चिंता जताई। युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने बताया कि इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। युवा राजद ने कहा कि यदि जांच में लापरवाही की पुष्टि होती है तो दोषी डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- राज अस्पताल में मरीज की मौत की जांच का सीएम ने दिया आदेश ज्ञापन में अस्पताल का लाइसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.