रुद्रपुर, जून 23 -- सितारगंज, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद ने मंगलवार को मुंबई में हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर आगामी हज यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए कई सुझाव दिए। उन्होंने अनुरोध किया कि उत्तराखंड से जाने वाले हज यात्रियों के लिए पूर्व वर्षों की तरह मदीना मुनव्वरा और मक्का मुकर्रमा के लिए तीन या चार उड़ानें एक साथ निर्धारित की जाएं। साथ ही विशेष परिस्थितियों में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त उड़ानों का शेड्यूल भी जारी करने की मांग की। खतीब अहमद ने कहा कि हज यात्रियों की सभी उड़ानें दो-तीन दिनों के भीतर संचालित हों, ताकि यात्रा सुगम और व्यवस्थित रहे। यह भी पढ़ें- हज यात्रियों को मिले बेहतर सुविधा पर की चर्चा उन्होंने बताया कि मुख्य अधिशासी अधिकारी ने सभी सुझावों पर गं...