नैनीताल, नवम्बर 9 -- नैनीताल, संवाददाता। राज्य स्थापना की रजत जयंती पर रविवार को शहरभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीएसए मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभागों और स्वयं सहायता समूहों ने प्रदर्शनी लगाई। वहीं नगर पालिका की ओर से नैनीझील में आकर्षक सेलिंग रिगाटा और दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ कमिश्नर दीपक रावत ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि राज्य ने 25 वर्षों में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। कहा कि शहरी प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण आने वाले वर्षों की प्रमुख चुनौतियां हैं, जिनके लिए जनता और प्रशासन को मिलकर काम करना होगा। डीएम ललित मोहन रयाल ने कहा कि राज्य ने आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत कदम बढ़ाए हैं। मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी आई है और विकास की गति निरंतर बढ़ रही ह...