लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में जनपद खीरी के छात्र-छात्राएं और शिक्षक छाए रहे। बालिका शिक्षा के लिए बेहतर कार्य करने पर उनको सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय थरिया से अनुज कुमार एवं उनकी शिक्षिका पूनम गुप्ता, उच्च प्राथमिक विद्यालय पहाड़ापुर से मानसी त्रिवेदी एवं उनकी शिक्षिका नमिता श्रीवास्तव तथा केजीबीवी बेहजम से छवि सिंह एवं उनकी शिक्षिका अपर्णा पाण्डेय को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उप निदेशक बालिका शिक्षा उत्तर प्रदेश डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया। इसी क्रम में मास्टर ट्रेनर कुहू बनर्जी को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उप निदेशक बालिका शिक्षा डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने सम्मानित किया। साथ ही जनपद में बालिका शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए जिला समन्वयक रेनू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.