पाकुड़, अक्टूबर 5 -- 20वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में पाकुड़ जिला पुरुष कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का गौरव हासिल किया। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने दमदार खेल, अनुशासन, शानदार तालमेल और अदम्य उत्साह का परिचय देते हुए जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पाकुड़ की टीम ने खूंटी को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद सेमीफाइनल में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बोकारो को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। फाइनल मुकाबले में पाकुड़ की भिड़ंत कोडरमा की टीम से हुई, जिसमें पाकुड़ को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। पूरे प्रतियोगिता में पाकुड़ के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया। टीम के खिलाड़ी प्रिंस कुमार रॉय को उनके उत्कृष्...