गिरडीह, अगस्त 11 -- गिरिडीह। 7 से 9 अगस्त 2026 तक धनबाद में आयोजित 26वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में गिरिडीह से तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया और तीनों ने पदक जीतकर शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। कृष्णा माधव ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि श्वेता कुमारी एवं सुजाता कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदक विजेता खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षक, अभिभावकों और सहयोगियों को दिया। यह भी पढ़ें- Gridih News: राज्यस्तरीय सीनियर ताइक्वांडो में गिरिडीह को तीन पदक उन्होंने कहा कि आगे भी कड़ी मेहनत...