शाहजहांपुर, मार्च 8 -- जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और बृज विहार कॉलोनी निवासी प्रदीप पांडे को भारतीय खाद्य निगम की उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बृज विहार कॉलोनी के पार्षद रामबरन सिंह चंदेल अपने साथियों के साथ प्रदीप पांडे के आवास पहुंचे और उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पंकज भदौरिया, अनुराग शुक्ला, नितिन मिश्रा, मुनीष सिंह परिहार, राहुल दुबे, पंकेश मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.