बरेली, जुलाई 4 -- केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में चल रही राज्य स्तरीय समन्वय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में बरेली के दो खिलाड़ियों ने गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज पदक जीते हैं। 50 किलो भार वर्ग के फ्रीस्टाइल में अभिजीत गंगवार में गोल्ड, बटरफ्लाई में सिल्वर और इसी भार वर्ग के फ्रीस्टाइल में कार्तिकेय मिश्रा ने ब्रांज मेडल जीता। दोनों तैराकों को इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी चंचल मिश्रा, क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य, जिला तैराकी संघ के सचिव सुनील कुमार मित्तल, सुमित चौरसिया आदि ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- Varanasi News: स्टेट स्वीमिंग में सुमित, रिया, वंदना को स्वर्ण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...