राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-17 में छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त किया
फरीदाबाद, सितम्बर 9 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। पानीपत में संपन्न हुई 59वीं एसजीएफआई राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। छात्राओं की अंडर-17 टीम ने पहला स्थान पाया, जबकि छात्रों की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-19 व 14 वर्ग में छात्रों ने दूसरा स्थान पाया। शानदार प्रदर्शन करने पर चार खिलाड़ियों का नेशनल के लिए भी चयन किया गया है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार ढिल्लो व सहायक शिक्षा अधिकारी हरबीर अधाना ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। कोच एनके शर्मा ने बताया कि अंडर-17 वर्ग में एंजेल पब्लिक स्कूल की अनिष्का चड्ढा, मानव रचना इंटरनेशनल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.